'मैं हूं चार्ल्स शोभराज बिकिनी किलर' : फ्लाइट में पास बैठी महिला का रिएक्शन वायरल, सजा पूरी होने के बाद फ्रांस डिपोर्ट

Edited By:  |
main hoon charls shobhraj bikini killer main hoon charls shobhraj bikini killer

DESK : नेपाल इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने 'सीरियल किलर'और 'द सर्पेंट' के नाम से मशहूर क्रिमिनल चार्ल्स शोभराज को फ्रांस डिपोर्ट कर दिया है। नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने अलग-अलग कारणों से शोभराज को रिहा करने का आदेश दिया था। बता दें कि चार्ल्स शोभराज नेपाल में 19 साल से डबल मर्डर मामले में जेल में बंद था। सजा पूरी होने के बाद भी उसे रिहाई नहीं मिल रही थी तब उसने सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिहाई को लेकर याचिका दाखिल की थी जो कि मंजूर हो गई।

इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने चार्ल्स शोभराज को अगले 10 वर्षों तक नेपाल नहीं लौटने की शर्त पर फ्रांस डिपोर्ट किया है। नेपाल सरकार ने चार्ल्स शोभराज के डिपोर्टेशन से पहले ट्रेवल डॉक्यूमेंट जारी किया था क्योंकि उनके पास वैध पासपोर्ट नहीं था। शोभराज नियमित कतर एयरलाइंस की उड़ान से रवाना हुआ और दोहा में रुकने के बाद फाइनली पेरिस पहुंच गया है। शोभराज द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सपना प्रधान मल्ला और तिल प्रसाद श्रेष्ठ की संयुक्त पीठ ने बुधवार को उनकी रिहाई का आदेश दिया था। साथ ही यह कहा था कि 15 दिनों के भीतर फ्रांसीसी नागरिक को उसके देश वापस भेजने की व्यवस्था भी की जाए। बता दें कि शोभराज ने काठमांडू की केंद्रीय जेल में 19 साल और 2 महीने बिताए हैं।

मांगा सिगरेट नहीं मिली तो किया छलनी : ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया हाजीपुर, बेख़ौफ़ अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

शोभराज वर्ष 1972 से 76 के दौरान ज्यादातर एशिया आने वाले पश्चिमी देशों के पर्यटकों को अपने जाल में फंसाता था और बाद में उन्हें मादक पदार्थ खिलाकर उनकी हत्या कर देता था। उसने सैकड़ों निर्दोष लोगों की हत्या की जिसमे ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं। उसने जिन लोगों की हत्या की थी उनमें से कई महिलाओं के शव केवल बिकिनी में मिले थे। शातिर तरीके से लोगों को धोखा देने और छलने के अपने कृत्य के कारण शोभराज बिकिनी किलर कहलाने लगा।


Copy