जेल से रिहा होगा 'बिकनी किलर' : नेपाल के सुप्रीम कोर्ट दिया आदेश, कई देशों की पुलिस भी इससे मांगती थी पानी....

Edited By:  |
jail se riha hoga bikini killer charls shobhraj jail se riha hoga bikini killer charls shobhraj

DESK : नेपाल की सर्वोच्च अदालत यानि की सुप्रीम कोर्ट ने फ्रेंच सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज (Charles Sobhraj) को रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है। चार्ल्स पर 2 अमेरिकी पर्यटकों की हत्या करने का आरोप था। नेपाली जेल में वह 2013 से बंद है। वहीँ सजा पूरी करने के बाद भी उसे जेल में बंद रखा गया था लेकिन अब कोर्ट का आदेश मिलते ही उसे जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा।

चार्ल्स शोभराज बिकिनी किलर के नाम से भी मशहूर है। 1986 में दिल्ली की तिहाड़ जेल में भी उसने 21 साल की सजा काटी थी। उस दौरान ही उसने अपना जन्मदिन मनाने के बहाने नशीली मिठाई सुरक्षा गार्डों को खिला दी और फिर मौका पाकर जेल से फरार हो गया लेकिन बहुत जल्द ही उसे पकड़ लिया गया 1997 में सजा पूरी करने के बाद चार्ल्स शोभराज रिहा किया गया।

शोभराज ने 1970 के दशक में 15 से 20 लोगों की हत्या की थी। उसने एशिया में पश्चिमी पर्यटकों (खासकर महिलाएं) के साथ दोस्ती की उन्हें अपनी मीठी मीठी बातों के जाल में फंसाता और फिर मौका देखकर जहर देकर मार डालता था। विदेशी महिलाएं उसका मुख्य शिकार बनतीं थीं। शायद इसी कारण से इसका नाम बिकनी किलर पड़ा। ऐसा कहा जाता है कि मानसिक विकारों से ग्रस्त चार्ल्स शोभराज केवल अपनी लाइफस्टाइल को रोचक और उत्तेजक बनाए रखने के लिए हत्याएं और ठगी जैसे क्राइम किया करता था।

'चिल्लाओ मत... नहीं हूं आपकी नौकर' : हजारों फ़ीट आसमान में भिड़े एयर होस्टेस और पैसेंजर, जमकर तू-तू...मैं-मैं

बता दें कि चार्ल्स शोभराज क्राइम वर्ल्ड का एक ऐसा है नाम जिसने कई देशों की पुलिस की नींदे उड़ा रखी थीं। वो इतना शातिर था और इतनी सफाई से अपराधों को अंजाम देता था कि लोग उसका सुराग ही लगाते रह जाते थे और वो क्राइम को अंजाम देकर दूसरी हसीना को फंसाने निकल पड़ता था।

शातिर अपराधी चार्ल्स शोभराज का जन्म वियतनाम में हुआ था। वियतनामी मां और भारतीय पिता की संतान चार्ल्स शोभराज का वास्तविक नाम हतचंद भाओनानी गुरुमुख चार्ल्स शोभराज है। दक्षिणपूर्वी एशिया के तकरीबन सभी मुल्कों के लोगों को अपना शिकार बनाने वाला चार्ल्स शोराज चोरी और ठगी का शातिर खिलाड़ी है। जानकारी मिल रही है कि वह क्राइम सिर्फ अपने मातापिता को बदनाम करने के लिए किया करता था।


Copy