Bihar Politics : फ्लोर टेस्ट से पहले विपक्ष का 'खेला' शुरू, मांझी के घर पहुंचे CPI (ML) विधायक, जानिए क्या है पूरा मामला

Edited By:  |
 CPI ML MLA reached JITAN RAM Manjhi's house  CPI ML MLA reached JITAN RAM Manjhi's house

PATNA :बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी पारा हाई हो गया है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी से लगातार विरोधी दलों के विधायक मिल रहे हैं।


फ्लोर टेस्ट से पहले विपक्ष का 'खेला' शुरू

शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से CPI (ML) विधायक महबूब आलम ने मुलाकात की है। ये मुलाकात जीतन राम मांझी के आवास पर हुई है। कहा जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही बिहार में विपक्ष का खेला अभी से शुरू हो गया है। जीतन राम मांझी पर विपक्ष की विशेष नजर है।


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात के बाद सीपीआई (एमएल) विधायक महबूब आलम ने कहा कि जीतन राम मांझी हमलोगों के गार्जियन हैं। उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेने थे। इसके साथ ही उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि मांझी जी अच्छा खेल दिखाएंगे।


सुर्खियों में हैं जीतन राम मांझी

बिहार में 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अपने बयानों को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, मांझी ने मंत्रिमंडल में एक और मंत्री पद की दावेदारी की है, जिसके बाद से ही जीतन राम मांझी को लेकर कई तरह के कयास लगाने शुरू हो गए हैं।


Copy