एक डॉक्टर ऐसा भी... : इनका पुर्जा नहीं पढ़ा तो क्या पढ़ा, मरीज भी हुए मुरीद

Edited By:  |
ek doctar aisa bhi ek doctar aisa bhi

वैशाली : डॉक्टर साहब का प्रिस्क्रिप्शन ( पुर्जा) अगर आपने पढ़ लिया तो यह आपकी बड़ी उपलब्धि होगी। जी हां अक्सर बच्चों की बिगड़ी हैंडराइटिंग देख कर गार्जियन या टीचर कमेंट कर देते हैं कि तुम्हारी राइटिंग हूबहू डाक्टर साहब जैसी है समझ में ही नहीं आती है। लेकिन अब शायद बच्चों को ऐसा ताना सुनने को नहीं मिलेगा। हम यूँही यह दावा नहीं कर रहे हैं दरअसल बिहार के एक डॉक्टर साहब का प्रिस्क्रिप्शन ( पुर्जा) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे उनकी लिखावट देखते ही बन रही है।

बिहार के हाजीपुर इलाके में अपना क्लिनिक चलाने वाले एक डॉक्टर साहब का पुर्जा इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डॉक्टर ने इस मिथ्य को तोड़ने का काम किया है जिसमे यह अक्सर कहा जाता रहा है कि डॉक्टर का पुर्जा दवा नहीं पढ़ सकता। एक यूजर ने डॉक्टर का पर्ची सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पर्ची में डॉक्टरों के हाथों की लिखावट इतनी स्पष्ट है कि सभी इसकी प्रशंसा कर रहे है।

इंडियन रेलवे का रंगबाज TTE : मांगा टिकट फिर कर दी कुटाई, वीडियो वायरल

शख्स ने सोशल मीडिया पर इस डॉक्टर की इस पर्ची को शेयर करते हुए लिखा- ‘कुछ चीजे ऐसी होती है, जो आपको बहुत पसंद आती है, क्योंकि शायद आपने उस चीज को पहली बार देखा है या वैसा कुछ देखने की कभी उम्मीद नही की थी।’ उन्होंने बताया कि इसी तरह का एक प्रिस्क्रिप्शन डॉक्टर साहब ने उनके बेटे के लिए लिखा है, उनकी हैंडराइटिंग गजब की है। आगे बताया कि आज तक वे सिर्फ किसी डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन पढ़ने की स्ट्रगल ही करते रहे, लेकिन इससे पहले कभी भी डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन को पढ़ने में सफलता नहीं मिली थी। उन्होंने इस प्रिस्क्रिप्शन को लिखने वाले डॉक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे अन्य डॉक्टरों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए।


Copy